राम जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खालसा फाउंडेशन ट्रस्ट ने लंगर चलाकर की सेवा।
संजय यादव अयोध्या
अयोध्या धाम राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या धाम स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नज़र बाग में खालसा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। जत्थेदार बाबा महेन्द्र सिँह की प्रेरणा से आयोजित इस लंगर में रामनवमी के अवसर पर आए श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी चावल और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। सेवादार बाबा नवनीत सिँह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या आए भक्तों की सेवा के लिए लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालू ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए लंगर में प्रसाद चखा। बता दें कि अयोध्या में पड़ने वाले ऐतिहासिक मेला, और गुरुनानक देव जी महराज की जयंती सहित अन्य मुख्य पर्व के दौरान गुरुद्वारा नज़रबाग में विविध कार्यक्रम का आयोजन कर भक्तों की सेवा खालसा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। इसी क्रम में रामनवमी के मुख्य पर्व पर यहाँ लंगर का आयोजन किया गया था।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





