समाजसेवी संस्थान के द्वारा हनुमान महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
संजय यादव,अयोध्या l
यह पावन पर्व हर वर्ष चैत महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हनुमान जन्म महोत्सव तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल यानी आज सुबह 3:21 पर हो चुकी है और इस स्थिति का समापन 13 अप्रैल यानी कल सुबह 5:51 पर होगा इसलिए हनुमानजन्मोत्सव आज अयोध्या समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव द्वारा केंद्रीय कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया जिसमें संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद रहे और सैकड़ो के तादाद में हिंदू समाज के लोग इकट्ठा होकर हनुमान जन्म महोत्सव का कथा कार्यक्रम करके प्रभु हनुमान जी का आरती धुप करके प्रसाद भोग लगाकर जन्मोत्सव मनाया गया माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव जी के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवी पं. चंद्रशेखर आजाद, आरपी सिंह, हरि ओम तिवारी, चंदन महाराज, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, हृदय राम यादव, वासुदेव यादव व अन्य कई लोग मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने संपूर्ण देशवासियों के सुख शांति व समृद्धि के लिए भगवान हनुमान जन्म महोत्सव के उपरांत कामना की, और भगवान से अरदास किया कि समाज में हो रहे अत्याचारों को करने वालों वह देश के महापुरुषों के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वालों को सद्बुद्धि दें जिससे समाज में किसी प्रकार की लोगों में मतभेद ना रहे l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





