परिंडा अभियान के गायन का जिला कलक्टर एल एन मंत्री ने किया विमोचन।

पाली।
पाली के परिंदों के लिए परिंडा अभियान को आमजन को जागृत करने के लिए अशोक चौहान अध्यापक के द्वारा रचित गायन को बुधवार को जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री द्वारा विमोचन किया गया।
उन्होंने कहा कि आमजन को पर्यावरण एवं प्राकृतिक एवं परिंदों के प्रति संवेदनशील बना कर जागृत किया जाए क्योंकि इस गर्मी के दिनों में परिंदों को पानी की बहुत ही किल्लत होती है ताकि ज्यादा से ज्यादा आमजन को जाकर कर लुप्त हो रहे परिंदों को संरक्षण प्रदान किया जा सके एवं तपती गर्मी में इनको पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।
सहायक निदेशक सोहनलाल भाटी ने बताया कि जैसा की विदित है कि जिला कलेक्टर इस परिंडा अभियान के मार्ग पर पाली जिले में 40000 परिंडे लगाने का कार्य 7 अप्रैल 2025 से प्रारंभ कर दिया गया है एवं आने वाले दिनों में इस लक्ष्य को जल्दी किया जाएगा। जिला कलेक्टर के इस अभियान को सामाजिक संस्थाएं एवं पाली जिले के समाजसेवी का भी पुरजोर समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग आश्विन के पंवार मौजूद रहे।
*आओ हम सब मिलकर पुण्य कार्य में भागीदारी बने*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





