आईटीएमएस ई-टैक्स ऑफिसर मोड्यूल की जानकारी के संबंध में कार्यशाला आयोजित।

पाली।
राजस्थान सरकार द्वारा व्यापार मे कर प्रक्रिया के सरलीकरण करने के क्रम में वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए, आईटीएमएस ई-टैक्स ऑफिसर मोड्यूल की जानकारी देने के सम्बंध में मंगलवार को अतिरिक्त आयुक्त (प्रशा.), वाणिज्यिक कर विभाग पाली के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विजय कुमार रावल, अतिरिक्त आयुक्त (प्रशा.) ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा व्यवहारियों के हित मे कर प्रशासन को सुगम, सरलीकृत एवं पारदर्शी बनाना है।
इण्टीग्रेटेड़ टैक्स मैनेजमेन्ट सिस्टम आईटीएमएस ई-टैक्स ऑफिसर मोड्यूल वाणिज्यिक कर विभाग राजस्थान का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंश पर आधारित स्वः कर निर्धारण का नवाचार है, जिसका उद्श्शय करदाता की टैक्स कम्प्लॉयन्स को आसान बनाना है। ई-टैक्स ऑफिसर द्वारा व्यवहारियों की रिटर्न, नोटिस, कर निर्धारण आदेश, रिफण्ड़, रिप्स एवं ई-वे बिल्स इत्यादि सूचनाये समग्र रूप से एक मॉड्यूल पर उपलब्ध हो पाऐगी। इसी के साथ इस मोड्यूल के द्वारा करदाताओं की टैक्स कम्प्लाईन्स रेटिंग का भी आंकलन हो पायेगा तथा मासिक रिटर्न में इनपुट टैक्स क्रेडिट से सम्बंधित त्रुटियों से भी करदाताओं को समय-समय पर अलर्ट के माध्यम से अवगत करवा दिया जायेगा। व्यवहारी एसएसओ पोर्टल पर अपना पंजीयन करवाने के पश्चात् इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर पायेंगेे। उपस्थित करदाताओं एवं अधिकारियों को आईटीएमएस ई-टैक्स ऑफिसर मोड्यूल का प्रशिक्षण विभाग के श्री जितेन्द्र कुमार, राज्य कर अधिकारी द्वारा दिया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





