पुलिस ने डकैती के 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार, लुटेरों में 4 पुरुषों के साथ 3 महिलाएं भी है शामिल।

SHARE:

डकैती की योजना बनाते समय अयोध्या कोतवाली पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरों में 4 पुरुषों के साथ 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

संजय यादव अयोध्या

पुलिस की पूछताछ में इन अपराधियों ने बताया कि हम लोग लूट/डकैती करने के के लिए इकट्ठा हुए थे। हम लोग पहले अपने साथ की महिलाओं को भेजकर घरो की रेकी करवा लेते है और फिर जहां सबसे कम परिवार के लोग मिलते हैं वहां हम लोग डकैती डालते है।

चाकू की नोक पर डरा धमकाकर लूट करते थे

लुटेरों ने बताया कि यदि हम लोगों के काम में कोई भी विरोध करता तो हम लोग उसे चाकू से डरा कर लूट व डकैती कर लेते हैं। डकैती से जो भी धन मिलता है उसे हम लोग आपस में बराबर बराबर बांट लेते हैं। आज हम लोग डकैती करने के लिए यहां पर इकट्ठा हुए थे और योजना बना रहे थे।

अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने एसएसपी राजकरन नैय्यर के निर्देशन में अयोध्या में अपराधियों को पकड़ने का अभियान चल रहा है।

पकड़े गए अभियुक्तों में बाबूलाल पुत्र सोहन निवासी रमधड़वा थाना धानेपुर गोण्डा, श्याम बाबू पुत्र सोहन निवासी रमधड़वा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा, मनोज कुमार पुत्र रामकरन निवासी झजवा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा तथा. उमेश कुमार पुत्र मुकुट प्रसाद निवासी मूसेगंज थाना मनकापुर जनपद गोंडा शामिल हैं।

गोंडा, अंबेडकरनगर और बिहार के रहने वाले हैं अपराधी इस गिरोह में शामिल महिला अपराधियों में मींगा पत्नी कल्लू निवासी सेमउर खानपुर चमर मगतहिया थाना हंसवर जिला अम्बेडकरनगर. मीना देवी पत्नी गुलेटर निवासी मलाही टोला नहर के पास थाना मलाही जनपद मोतिहारी बिहार और
सुशीला पत्नी जवाहिर निवासी मलाही टोला नहर के पास थाना मलाही जनपद मोतिहारी बिहार को एक शिक्षण संस्थान के पीछे ग्राउंड से पकड़ा गया।

बरामद माल सहित न्यायालय रवाना

इनके पास से डकैती करने से जुड़े उपकरणों में दो अदद चाकू, दो अदद प्लास, दो अदद पेचकस, दो अदद मोबाइल, एक अदद हथौड़ी बरामद किया गया। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर धारा धारा 310(4), 310 (5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया।

इस टीम ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम थाना कोतवाली अयोध्या के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी लक्ष्मण घाट जय किशोर अवस्थी, उप निरीक्षकों में आशीष सिंह और सुनील गोंड, महिला उप निरीक्षक मंजू। और सुनील गोंड, महिला उप निरीक्षक मंजू देवी, आरक्षी आनंद पाण्डेय, पंकज कुमार पाल और शैलेश कुमार शामिल रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment