स्काउट गाइड ने वृक्षारोपण कर लगाए परिंडे।

परिंडे और चुग्गा पात्र लगाकर किया अभियान का आगाज।
पाली।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के जिला प्रशिक्षण केंद्र में पक्षियों के लिए परिंडा अभियान का आगाज आज मंगलवार को प्रशिक्षण केंद्र पर परिंडा ओर चुग्गा पात्र लगाकर परिंडा अभियान का आगाज किया गया।
कार्यकम में जिला स्काउट गाइड संगठन के अध्यक्ष और पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया इस अवसर पर सहायक स्टेट कमिश्नर गाइड नूतन बाला कपिला, जिला संगठन के उपप्रधान ताराचंद जैन, रमेश चंद्र वैष्णव, आजीवन सदस्य प्रतिनिधि ओम प्रकाश परिहार, गाइडर लीला जैन, पूर्व पार्षद अशोक बाफना और विकास बुबकिया एवं पुखराज सुथार आदि ने स्काउट ग्राउंड में पक्षियों के लिए परिंडा लगाकर अभियान का आगाज किया।
सीओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय राजनगर पाली के स्काउट और गाइड ने स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र पर श्रमदान कर पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाया, इसके पश्चात स्काउट यूनिट लीडर जयपाल एवं दीपक जावा के निर्देशन में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर आम और जामुन के पौधे लगाए गए।
जिला कलेक्टर एवं जिला प्रशासन पाली की पहल पर मंगलवार को जिले भर में स्काउट गाइड द्वारा अपने-अपने विद्यालयों में मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए परिंडे और चुग्गा पात्र लगाए गए। सीओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि इसी कड़ी में जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंगबाड़ी पाली में भी 21 परिंडे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया साथ ही लगाए गए परिंड़ों में नियमित पानी एवं चुग्गा पात्र मे चुग्गा डालने की जिम्मेदारी ली गई। इस अवसर पर जिला एमओपी कोऑर्डिनेटर और राष्ट्रपति अवार्ड रोवर विशाल, अर्जुन, कृष्णा, रेंजर काव्या मौजूद रहे।
————
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





