कालका माता भजन संध्या व गैर मेले में झलकी लोक संस्कृति।
देसूरी,पाली
कालका माता मित्र मंडल द्वारा एक शाम कालका माता के नाम भजनों आयोजन हुआ। जिसमें बाड़मेर के कलाकार जोगराज सिंह एंड पार्टी द्वारा रात भर प्रस्तुत नृत्य व भजन रचनाओं की प्रस्तुतियों से श्रोता रात भर झूमते रहे। जिसमे समस्त ग्राम वासी और माता बहनों ने आनंद उठाया। दूसरे दिन गांव की गैर आयोजन माता जी मंदिर के प्रांगण में आयोजीत हुई जिसमें कई वेश भूषाओ में स्वांग रचकर नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद कालका माताजी मित्र मंडल प्रसाद वितरण किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 125





