चामुंडा माता गैर मेला पारंपरिक रीती रिवाज व हर्षो उल्लास के साथ सम्पन्न।
घाणेराव,पाली
कस्बे की मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित अति प्राचीन रियासत का खेड़ा देवी चामुंडा माता मंदिर पर आयोजित वार्षिक गैर मेले में भारी संख्या में माता के श्रद्धालु पहुंच कर माता की चौखट पर शीश नवा कर खुशहाली की कामना की। इस दौरान माता के मंदिर को भव्य लाइट डेकोरेशन मंडप,तोरण द्वार इत्यादि से दुल्हन की तरह सुशोभित किया गया। इस दौरान गैर नृतकों ने अपनी वेषभूषा प्रस्तुत कथक गैर नृत्य से दर्शनार्थियों का मन मोह लिया। वहीं पारंपरिक गुगरी व लड्डू का प्रसाद वितरण किया। मेले में लगी दुकानों पर खरीददारी व झूले झूलने का आनंद दर्शनार्थियों ने उठाया। इस अवसर पर पंडित कमला प्रसाद आश्चर्य व पुजारी मंडल की टीम श्रद्धालुओं से पूजन करा
ने में व्यस्त थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 94





