कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठियाचित्तौड़गढ़,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व राजस्थान के सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना के मुख्य अतिथि में एवं जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार सायं एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव राजस्थान के सह प्रभारी ऋतिक मकवाना के मुख्य अतिथि वह जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक में मकवाना ने जिले के सभी प्रमुख प्रमुख नेताओं से चर्चा कर आगामी पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बने इसकी रायशुमारी की गई सभी नेताओं को जिला परिषद एवं पंचायत समिति की जवाब देही दी गई एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया उसके बारे में जानकारी दी और बताया कि यह कमेटी आपस में बैठक कर जिले में पंचायती राज चुनाव के प्रत्याशियों का चयन करेगी बैठक में जिला प्रभारी हगामी लाल मेवाड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाडावत, राजेंद्र सिंह विधूड़ी, बड़ी सादड़ी से प्रत्याशी रहे बद्रीलाल जाट, जगपुरा पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, भेरूलाल चौधरी, पीसीसी सचिव ललित बोरीवाल, अमृतलाल जैन संगठन महासचिव दिनेश चास्टा युवा अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणावत सेवादल जिला मुख्य संगठन गौतम विजय वर्गीय आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं पंचायत राज चुनाव के बारे में बताया कि प्रत्याशी जीताउ और मजबूत होना चाहिए स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को मौका मिले जो जिस वार्ड का है उसी को प्राथमिकता सबसे पहले हो और सभी मिलकर जिला परिषद बोर्ड एवं पंचायत समिति कांग्रेस की बनाएंगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की जिला स्तरीय पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य इस प्रकार से हैं l जिला प्रभारी हंगामी लाल मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया,
लोकसभा प्रत्याशी उदय लाल आजना, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र सिंह विधूड़ी, सुरेन्द्र सिंह जाडावत, बद्री लाल जाट,शंकर लाल बैरवा, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, जिला सह प्रभारी छोटू राम मीणा, आदि पीसीसी द्वारा जारी कमेटी के मेंबर चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायती राज संस्थान चुनाव के प्रत्याशियों का चयन करगे l इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में जिले के सैकड़ो पदाधिकारीयो ने राजस्थान प्रभारी ऋतिक मकवाना से मुलाकात की एवं संगठन के बारे में अपनी बात रखी l
अहसान पठान वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई