पीएम श्री एमजीजीएस खुडाला में विज्ञान मेले का आयोजन।

SHARE:

पीएम श्री एमजीजीएस खुडाला में विज्ञान मेले का आयोजन।
*सौर ऊर्जा, ग्रीन सिटी एवं जल प्रबंधन के मॉडलों से विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश खुडाला, 10 अक्टूबर 2026। पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, खुडाला में शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में कक्षा 6 से 12 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया।विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा संयंत्र,ग्रीन* *सिटी,जल प्रबंधन,एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीकों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, जल संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित शहरों के विकास तथा पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के उपायों को प्रदर्शित किया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री राजेश पुरी के साथ समाजसेवी अमित मेहता, स्थानीय एसएमसी अध्यक्ष श्रीपाल* *सिंह,चंद्रप्रकाश,योगेश मेवाड़ा एवं नरेंद्र अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई