श्री शनिमहाराज आली के मासिक भंडार खोले गए। इन भंडारों से 19 लाख 41 हजार 755 रुपये की भेंट राशि प्राप्त हुई है,सिक्कों की गिनती अभी बाकी है।

SHARE:

चितौडगगढ़,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
शनिमहाराज आली।
उपखंड क्षेत्र के मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली के मासिक भंडार खोले गए। इन भंडारों से 19 लाख 41 हजार 755 रुपये की भेंट राशि प्राप्त हुई है। सिक्कों की गिनती अभी बाकी है।

Oplus_131072

श्री शनिमहाराज आली में हर महीने अमावस्या से पहले चतुर्दशी पर भंडार खोले जाते हैं

तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह श्री शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना के बाद भंडार खोले गए। कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह , उपाध्यक्ष माधुलाल जाट, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा,मंत्री छगन लाल गुर्जर, की मौजूदगी में मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर और तेल कुंड के भंडारों से भेंट राशि निकाली गई।

नोटों की गिनती बीती रात्रि पूरी हुई, जिससे कुल 19 लाख 41 हजार 755 रुपये की राशि प्राप्त हुई सिक्कों की गिनती अभी बाकी है। इस कार्य में कमेटी सदस्य ,गोपाल सुथार, रामेश्वर लाल सुथार, रतनलाल सुथार,रूपलाल गाडरी, भैरूलाल जाट,कालुराम कीर, रामचंद्र कीर ,कालुराम कुम्हार, भैरूलाल लोंदा, देवी सिंह चारण, भैरूलाल लुहार,गणेश जाट, गोर्धन सिंह, मंदिर कमेटी के, कर्मचारी नरेंद्र विजयवर्गीय, गणपत सिंह, नारायण सिंह,किशन सिंह, अर्जुन सिंह, गजेंद्र सिंह राणावत, देवेंद्र सिंह,दिनेश विजयवर्गीय,गौरव दाधीच, राजू गुर्जर, बबलू ओड, राजु जाट,रतन सिंह, जीवन किर, सहित कई श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई