चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया कि रिपोर्ट
श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 7 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपए,
पहले चरण की गणना का हुआ समापन
सांवलियाजी-
मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 7 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपए। ज्ञात हो की प्रतिमा कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन ठाकुरजी का भंडार खोला जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को कृष्णपक्ष चतुर्दशी के पावन पर्व पर भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद ठाकुरजी का भंडार खोला गया। गुरुवार को भंडार से प्राप्त राशि कि पहले चरण की गणना का समापन हुआ। जिसमें 7 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना ठाकुरजी के दो दिवसीय मासिक मेले के बाद में की जाएगी। गुरुवार को ठाकुरजी की राजभोग की आरती के बाद चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर व मंदिर मंडल लेखाधिकारी राम सिंह गुर्जर, मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन तिवारी, नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारी प्रथम राहुल धाकड़, कनिष्ठ लेखाकार व प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेंद्र सिंह, मंदिर व्यवस्था व संपदा प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, गौशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, वरिष्ठ सहायक कालुलाल तेली, स्टोर प्रभारी मनोहरलाल शर्मा, सहायक सुरक्षा प्रभारी बिहारीलाल गुर्जर सहित मंदिर तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना बाकी रहा। इधर मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनी ऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना व भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी बाकी रहा।
*आज होगी विशाल महाप्रसादी*…….आज कृष्णपक्ष अमावस्या के पावन पर्व पर विशाल ब्रह्मभोज महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार आज अमावस्या के पावन पर्व पर स्थानीय देवकी सदन धर्मशाला परिसर में विशाल ब्रह्मभोज महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचकर ठाकुरजी के महाप्रसाद को ग्रहण करेंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





