चितौडगढ, नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
कपासन में चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, निकाला रूट मार्च।
कपासन
नगर पालिका चुनाव के दूसरे चरण में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत कपासन नगर में पुलिस प्रशासन की ओर से रूट मार्च निकाला गया।
रूट मार्च में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, डीएसपी हरीश भारती, भूरालाल किलेरी, कपासन थाना अधिकारी सुनील शर्मा सहित पुलिस के जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





