*महात्मा गांधी विद्यालय खुडाला में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम 5 सितंबर को।
फालना,पाली
भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के तहत विद्यार्थियों में संस्कार , उच्च आदर्श एवं नैतिकता के गुण विकास एवं गुरु शिष्य परंपरा के उच्च आदर्शों की स्थापना हेतु गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला में आगामी 5 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा| भारत विकास परिषद शाखा फालना -बाली के अध्यक्ष श्री गोपाल पारीक के अनुसार शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर परिषद द्वारा यह भव्य कार्यक्रम *आयोजन किया जा रहा है, फालना बाली शाखा के सचिव पूनमसिंह राजपुरोहित के अनुसार इस कार्यक्रम में परिषद सदस्यों के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा भी शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों का परिषद के सदस्यों द्वारा बहुमन किया जाकर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे, परिषद के मीडिया प्रभारी अमित मेहता ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश पुरी एवं फालना बाली शाखा के संरक्षक उगम सिंह पवार, परिषद के प्रकल्प प्रभारी हेमंत शर्मा, मूल सिंह राजपुरोहित को विशेष जिम्मेदारी दी गई है एवं सभी परिषद सदस्य इस आयोजन की तैयारी एवं व्यवस्था में सहभागिता निभाएंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




