गदा भेंट कर पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने किया राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत
अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के आगमन पर पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान गोरखनाथ बाबा ने राष्ट्रीय महामंत्री को गदा भेंट कर अभिनंदन किया।
स्वागत सम्मान समारोह में पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने अपने खास शायराना अंदाज में हरीश द्विवेदी का स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम स्थल तालियों और जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास सहित बड़ी संख्या में संत-महंत, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर हजारों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भाजपा की नीतियों, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का मिल्कीपुर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे और पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





