कोछा बाजार में रक्षाबंधन का भव्य आयोजन, 12 हजार बहनों ने समाजसेवी प्रमोद सिंह को बांधी राखी।

SHARE:

कोछा बाजार में रक्षाबंधन का भव्य आयोजन, 12 हजार बहनों ने समाजसेवी प्रमोद सिंह को बांधी राखी

अयोध्या कोछा बाजार में हजारों मातृशक्तियों ने बांधी राखी, प्रदेश के सबसे बड़े रक्षाबंधन कार्यक्रम का बना रिकॉर्ड, बहनों ने समाजसेवी प्रमोद सिंह को राखी बांधकर दिया भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश, प्रमोद सिंह ने एक बार फिर दिखाई अपनी ताकत, देखने को मिला नारी शक्ति का विहंगम दृश्य, सुबह 10 बजे से शुरु हुआ रक्षाबंधन कार्यक्रम 3 बजे तक 12000 का आंकड़ा पार कर गया,

अयोध्या। विधानसभा क्षेत्र के कोछा बाजार स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में सोमवार को विशाल रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी एवं अपना दल (एस) नेता प्रमोद सिंह की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों बहनों ने भाग लिया। हिंदू और मुस्लिम समाज की बहनों ने प्रमोद सिंह को राखी बांधकर भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं और क्षेत्रवासी शामिल हुए। रक्षाबंधन के इस आयोजन में विभिन्न समुदायों की महिलाओं की सहभागिता ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। बहनों ने प्रमोद सिंह की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। 50 हजार महिलाओं की भागीदारी का भी बना चुके हैं रिकॉर्ड समाजसेवी प्रमोद सिंह इससे पहले भी बड़े सामाजिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में आयोजित विशाल नारी शक्ति सम्मेलन में दुरदुरिया पूजन का आयोजन किया गया था, जिसमें करीब 50 हजार महिलाओं ने सहभागिता की थी। अब रक्षाबंधन के अवसर पर हजारों बहनों को एक मंच पर जुटाकर एक और बड़ा सामाजिक आयोजन किया गया। कई बड़े आयोजनों से बनाई पहचान प्रमोद सिंह लंबे समय से गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, कंबल वितरण, विराट अंतरराष्ट्रीय दंगल, भारत आल्हा महोत्सव, महाकाल तीर्थ यात्रा और विशाल खेल महोत्सव सहित कई आयोजन कराए जा चुके हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की है। बिना पद के भी जनसेवा में सक्रिय प्रमोद सिंह किसी संवैधानिक या सरकारी पद पर न रहते हुए भी क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। रक्षाबंधन कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम बहनों की सहभागिता को सामाजिक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया। हेडिंग लगा दीजिए

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment