नशा मुक्ति महाअभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

चित्तौड़गढ़ में नशा मुक्ति महाअभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
चित्तौड़गढ़, 22 अगस्त।

ब्रह्माकुमारीज एवं भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे नशा मुक्ति महाअभियान के अंतर्गत देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का संकल्प लिया गया है। इसी अभियान के तहत 22 अगस्त को चित्तौड़गढ़ के महात्मा गांधी स्कूल एवं विवेकानंद स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज गांधीनगर चित्तौड़गढ़ की सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी कविता बहन तथा माउंट आबू से पधारे डॉ. गोमती अग्रवाल एवं निर्विकार अग्रवाल भाई उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. गोमती अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा और भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
ब्रह्माकुमारी कविता बहन ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को मेडिटेशन करवाकर मन को शांत, सकारात्मक एवं दृढ़ बनाने का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सकारात्मक एवं संस्कारवान जीवन जीने का संकल्प लिया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाकर एक स्वस्थ, नशामुक्त और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment