दर्शन भवन मंदिर में मनाया गया 11वां पुण्य तिथि महोत्सव।

SHARE:

दर्शन भवन मंदिर में मनाया गया 11वां पुण्य तिथि महोत्सव।

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या स्थित दर्शन भवन मंदिर में पूज्य महंत श्री विश्वनाथ दास शास्त्री जी महाराज का 11वां पुण्य तिथि महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड श्री सीताराम नाम संकीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पुण्य तिथि महोत्सव में सहभागिता की।
महोत्सव के दौरान संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं ने पूज्य महंत श्री विश्वनाथ दास शास्त्री जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके सेवा, साधना और धार्मिक परंपराओं के प्रति योगदान को याद किया। अखंड सीताराम नाम संकीर्तन से दर्शन भवन मंदिर परिसर देर तक भक्तिरस में डूबा रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर दर्शन भवन की महंत डॉ. ममता शास्त्री की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में अयोध्या सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे संत-महंतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत डॉ. ममता शास्त्री ने स्वयं संत-महंतों एवं भक्तों का स्वागत-सम्मान किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संत-महंतों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सनातन परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment