ऐसीबीईओ माली ने दादाई,पदमपुरा,मारुढाणी व बेरा गंगाजलिया विद्यालय का किया शाला संबलन। नाडोल,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेबारियों की ढाणी दादाई,पदमपुरा ,मारुढाणी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरा गंगाजलिया नाडोल का शाला संबलन कर निर्देश दिए। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दादाई लक्ष्मण सिंह सोलंकी ने बताया कि माली ने श्री खेताजी धन्ना जी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादाई की प्रार्थना सभा में मिशन मानस की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा सराहा। माली ने सुंदर हस्तलेखन के लिए प्रेरित किया।माली राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कीजानकारी देते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का आह्वान किया।तत्पश्चात संस्था प्रधान सोलंकी से प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,आधार जनाधार प्रमाणीकरण ,रीडिंग कैंपेन व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।इस अवसर पर लकमाराम चौधरी,मनोज कुमार यादव,शिवलाल कुमावत,अमराराम,ममता मीना,सुनील दास वैष्णव,दलपत सिंह सोलंकी,शिवदयाल शर्मा,मुकेश कुमार,मनमोहन शर्मा,जगदीश लाल व ईश्वर सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेबारियो की ढाणी दादाई,पदमपुरा,मारुढाणी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरा गंगाजलिया नाडोल का शाला संबलन किया। माली ने लाडो योजना आवेदन व रीडिंग प्रमोशन कैंपेन की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए। माली ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को जांचा व कार्य पुस्तिकाओं व उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।माली ने एम डी एम ,दूध वितरण,पुस्तकालय पुस्तक वितरण व मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।माली ने मारुढाणी व बेरा गंगाजलिया में नामांकन बढ़ाने को कहा। इस अवसर पर संस्था प्रधान अरुण सिंह,पुष्पा मीना,मुकेश पालीवाल व गणपत सिंह कूंपावत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभागीय अधिकारी विद्यालयों में पहुंच कर शाला संबलन एप के माध्यम से विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति को परखते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





