देसूरी में ब्लॉक स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।
देसूरी,पाली
।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में ब्लॉक स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अशोक पुरी गोस्वामी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह लालाराम देवासी, गणपत चौधरी, भाजपा मंडल बूथ अध्यक्ष घनश्याम छिपा एडवोकेट एवं मुकेशपुरी गोस्वामी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाओं में सहयोग किया गया। मोतीलाल माली द्वारा फल वितरण, स्वर्गीय मदनलाल मालवीय एवं अंगिरा शॉप देसूरी द्वारा टेंट व्यवस्था, भरत जी विनायक ई-मित्र द्वारा जल व्यवस्था, जगदीश प्रजापत द्वारा साफा-माला व्यवस्था तथा ग्राम पंचायत देसूरी द्वारा साउंड व्यवस्था में सहयोग किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन मदन अचरसा ने किया। उन्होंने प्रभावी एवं रोचक मंच संचालन करते हुए अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थितजनों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में संयोजक एवं प्रधानाचार्य जगदीश चौधरी, प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह, ब्लॉक खेल प्रभारी धनराज मोबारसा, खेल प्रभारी राजेंद्र सिंह गहलोत, केसाराम चौधरी, विनोद पुरी, अयूब खान, महेंद्र सिंह, चंपालाल परमार एवं रेखा कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और मेहनत के साथ प्रतियोगिता मे
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





