अयोध्या में भारतगैस लाइट ज़िप सेवा शुरू।

SHARE:

अयोध्या में भारतगैस लाइट ज़िप सेवा शुरू

अयोध्या। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अयोध्या में प्रीमियम एलपीजी सेवा ‘भारतगैस लाइट ज़िप’ शुरू की है। इसके तहत 10 किलोग्राम का हल्का फाइबर कम्पोजिट सिलेंडर उपलब्ध होगा। ग्राहकों को न्यूनतम दस्तावेजों के साथ त्वरित कनेक्शन और बुकिंग के चार घंटे के भीतर एक्सप्रेस होम डिलीवरी मिलेगी।जंगरोधी व ट्रांसलूसेंट सिलेंडर में गैस का स्तर बाहर से देखा जा सकेगा। सेवा पेशेवरों, छात्रों, छोटे प्रतिष्ठानों, अस्थायी रूप से रहने वाले नागरिकों और पर्यटकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी बताई गई है। शुभारंभ पर जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा समेत BPCL अधिकारियों ने प्रथम ग्राहकों को सिलेंडर प्रदान किए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment