आज नोबल स्कूल में एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स टीम पाली द्वारा विद्यार्थी नशा मुक्ति जागरूकता प्रशिक्षण पर हुई कार्यशाला
।
फालना,पाली
*आज नोबल स्कूल फालना में एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स की टीम ने विद्यार्थियों के बीच में पहुंचकर नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए वर्तमान समाज में नशे से होने वाले विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की इस अवसर पर टीम उप निरीक्षक सूरजभान सिंह ने बताया की वर्तमान में अफीम गांजा पोस्ट डोडा एमडी जैसा खतरनाक नशा समाज में अपने पांव पसार रहा है, अवनीश से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से बताते हुए ऐसे जानलेवा व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी रेडक्रॉस सोसायटी के सह सचिव अमित मेहता ने बताया कि हम अपना समय अपने परिवार समाज के बीच में बिताकर इस नशे से दूर रह सकते हैं नशे का सामाजिक बहिष्कार होना अति आवश्यक है इस अवसर पर संस्थान की संरक्षिका सुधा वर्मा डायरेक्टर डॉ.अनंत सिंह,अमित मेहता, प्रधानाचार्य करुणा गुर्जर,अशोक बचेटा,जसवंत सिंह देवड़ा,बंसीलाल मालवीय,आर्य मिहिर,महेंद्र सिंह,कुलदीप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





