पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है।

SHARE:

चित्तोडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

चित्तौड़गढ़ के बेगूं से बड़ी खबर है, जहां युवक की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है।”

बेगूं में युवक की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप, परिजनों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

26 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

चित्तौड़गढ़ : जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में युवक की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को नरेश, पिता शंकरलाल दरोगा, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजनों का कहना है कि घटना की रिपोर्ट बेगूं थाने में दी गई थी, लेकिन मामले को पुलिस द्वारा एक्सीडेंट का मामला मानकर आगे की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
परिजनों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि नरेश को कुछ लोगों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थीं। उनका दावा है कि धमकियों से संबंधित रिकॉर्डिंग भी पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गई है। परिजनों ने मामले में पहले से दर्ज रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की मांग की है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि घटना के बाद पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ एवं खुलासा करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से परिवार असंतुष्ट है और उन्हें सुरक्षा को लेकर भी चिंता है।
परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच किसी अन्य निष्पक्ष अधिकारी को सौंपने, सभी आरोपों की जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बालकिशन भाटी मृतक का भाई बाईट

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment