चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट कपासन में अगस्त क्रांति की 84वीं वर्षगांठ मनाई,गांधी वाटिका में महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि
कपासन।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजन में रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन (अगस्त क्रांति) की 84वीं वर्षगांठ गांधी वाटिका, कपासन में मनाई गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी अमर रहें और महात्मा गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के प्रवक्ता रमेश गर्ग ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने के उद्देश्य से भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया था। इसी ऐतिहासिक अगस्त क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक शंकर लाल प्रजापत ने की, जबकि पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि भेरूलाल चौधरी ने महात्मा गांधी के आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी नगर पालिका एवं पंचायती राज चुनावों में एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। ब्लॉक संयोजक शंकर लाल प्रजापत ने कहा कि “महात्मा गांधी मजबूरी का नहीं, मजबूती का नाम है।”
सेवादल नगर अध्यक्ष भवानी शंकर लौहार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था, उसी प्रकार आज कपासन में भी गलत व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ “चोरों कपासन छोड़ो” जैसे आंदोलन की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति प्रदेश सचिव मांगीलाल बेरवा, पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव गणेश जाटोलिया, ओबीसी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश जाट मेवदा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश जाट, जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक लक्ष्मी नारायण व्यास, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष अख्तर अली बुखारी, पूर्व पार्षद शिव शंकर उपाध्याय एवं डॉ. लीला शंकर मेघवाल ने अगस्त क्रांति के ऐतिहासिक महत्व और महात्मा गांधी के विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष सतीश नंदवाना, पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, घनश्याम खटीक, राशमी अनुसूचित पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विनोद बारेगामा, अनुसूचित जाती कपासन .ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मोची, नगर अध्यक्ष नरेश खटीक, ओबीसी नगर अध्यक्ष राकेश आचार्य, नगर पालिका प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष शिवदत्त छीनीवाल, देवेंद्र सेन, रवि सोनी, ऋतिक व्यास, विजय बारेगामा, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि रफीक अंसारी, गोपाल सेन, हेमराज जाट, सत्यनारायण सेन, राजेश वैष्णव, प्रशांत विजयवर्गीय, सुनील डाबड़िया, जमील खां पठान, गांधी दर्शन समिति के सदस्य हरलाल भील, मदनलाल गर्ग, रमेश, गोपीलाल गुर्जर, कैलाश चंदेल, जोहुर हुसैन, सोनू सरदार, शंकर पुरबिया, पिंटू खटीक, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता चंदन बारेगामा सहित महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





