स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी के तहत फिनिश टीम व विद्यालय परिवार ने सेवटो का वेरा विद्यालय को किया प्लास्टिक कचरा मुक्त।
सादड़ी,पाली।
स्थानीय राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय सेवटो का बेरा सादड़ी में फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रही’स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी ‘ परियोजना के अंतर्गत फिनिश टीम व विद्यालय परिवार ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर विद्यालय को प्लास्टिक कचरे से मुक्त किया।
संस्था प्रधान शांतिलाल कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनैजर हिम्मत राम कुम्हार ने विद्यार्थियों को कचरे के चार प्रकारों की जानकारी देकर अपने घर से निकलने वाले कचरे को इन चार प्रकार में अलग अलग कर कचरा वाहन में डालने के लिए प्रेरित किया।सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ के तहत घर ,मौहल्ले व विद्यालय परिसर की साफ सफाई हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर फिनिश टीम के अभिषेक पुरी व गोविंद कुमार तथा विद्यालय स्टाफ के कृष्णकांत,भावेश कुमार,कसनाराम,प्यारी कुमारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजयसिंह माली जो स्वयं नगरपालिका के स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर है तथा दीपक सिंह चौहान,प्रकाश रावल व भीमाराम चौधरी की पहल पर पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत स्वयंसेवी संस्था फूलचंद फौजमल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई ‘स्वच्छ सादड़ी हरित सादड़ी’ परियोजना संचालित कर रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





