चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया नीट परीक्षा प्रदर्शन से दूर रहें विद्यार्थी, भविष्य पर दें ध्यान: पुलिस ने ली जागरूकता बैठक
चितौडगढ जिलें के भूपालसागर। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को कस्बा भूपालसागर में विद्यार्थियों को नीट परीक्षा व हालिया मुद्दों को लेकर जागरूकता संदेश दिया गया। स्थानीय कस्बे में थानाधिकारी रणजीत सिंह की अध्यक्षता में युवा सीएलजी, कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाधिकारी रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों से नीट परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, आंदोलनों या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई और भविष्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें तथा किसी के बहकावे में न आएं।
इस दौरान पुलिस प्रशासन ने विद्यार्थियों को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा अपने करियर को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान द्वितीय थानाधिकारी असरार खान सहित पुलिस जाब्ता एवं कॉलेज-स्कूल का स्टाफ, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





