श्रीमती जगीबाई उदाजी चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का किया का लोकार्पण।

SHARE:

श्रीमती जगीबाई उदाजी चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का किया का लोकार्पण।

oplus_0

सिन्दरली,पाली
प्रभारीमंत्री झाबर सिंह खर्रा,पूर्व मंत्री व बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत,पंचायतराज्य मंत्री ओटाराम देवासी,देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत,सांसद पीपी चौधरी,पूर्व राज्यमंत्री अचलाराम मेघवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी,उपजिला प्रमुख,समाजसेवी बाबूलाल जैन,पंचायत समिति सदस्य विक्रमसिंह इंदा,देसूरी प्रधान,पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य सभी सरपंच सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि,समाजसेवी व गणमान्य नागरिक पुलिस प्रशासन के अधिकारी,विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सूरजकुंड के संत चैतन्य अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज,घाणेराव के देवीदास महाराज,महेन्द्रानंदगिरी सहित क्षेत्र के तमाम संत,भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अभी भाजपा मंडलो के पदाधिकारी,एसडीएम विश्वजीतसिंह सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी व स्टाफ मौजद रहे। मंत्री खर्रा,मंत्री देवासी,मंत्री कुमावत सांसद चौधरी विधायक राणावत,सहित सभी पदाधिकारीयों ने पंडाल में मौजूद भारी संख्या में जन समूह को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रत्येक वर्ग व परिवार को योजनाओं से लाभान्वित होने का आह्वान किया। साथ ही युवाओ व आम लोगों को विपक्ष के पॉपरगेंडा की राजनीति में आकर अपने भविष्य को खराब नहीं करने का आह्वान किया।इससे पूर्व नवनिर्मित श्रीमती जगी बाई उदाजी चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिन्दरली के आयोजक परिवार के श्रीमती मंजुदेवी गुलाब चौधरी,श्रीमती मनीषा एडवोकेट सचिन चौधरी,श्रीमती पूजा डॉ संदीप चौधरी,मनीष कार्तिक व हुलिया देवी गणपत चौधरी,वरुण,प्रिंस,जीनल,श्रीमती कन्यादेवी चुन्नीलाल चौधरी परिवार ने तमाम अतिथियों व संतों का गोडवाड़ की परंपरा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर मेवाड़ा ने विधायक राणावत व आयोजक परिवार गुलाब चौधरी व गणपत चौधरी का साफा व पुष्पहार से स्वागत किया। इसी प्रकार विद्यालय परिवार,एवं समस्त ग्रामवासी सिन्दरली तथा समस्त जणवा समाज व मित्र मंडल ने आयोजक गुलाब चौधरी परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आयोजक परिवार की ओर से आयोजित भोजन प्रसादी में करीब आठ हजार लोगों ने विद्या मंदिर के लोकार्पण पर माँ सरस्वती का भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर के जल मंदिर,तीन शेड व मुख्य सड़क पर प्रधानमंत्री सड़क योजना से निर्मित पुलिया का भी मंत्रियों ने उद्घाटन किया। अंत में आयोजक परिवार ने सभीबका आभार जताया। मंच का संचालन प्रवीण वैष्णव ने किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment