चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
श्री सांवलिया सेठ को भेंट की 11 किलो 400 ग्राम चांदी,26 लाख रुपए से ज्यादा की है चांदी।
सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ को उनके एक भक्त के द्वारा लगभग 26 लाख रुपए से ज्यादा की कीमत की 11 किलो 400 ग्राम चांदी भेंट की। भगवान श्री सांवलिया सेठ को उनके भक्तों के द्वारा सोने तथा चांदी की विभिन्न सामग्रियां नित्य प्रतिदिन भेंट की जाती है। इसी क्रम में ठाकुरजी के एक श्रद्धालु परिवार ने भगवान श्री सांवलिया सेठ को यह 11 किलो 400 ग्राम चांदी भेंट की है। श्रद्धालु परिवार ने 11 किलो 400 ग्राम की चांदी की सिल्लियां ठाकुरजी को भेंट की। श्रद्धालु परिवार ने सर्वप्रथम यह चांदी की सिल्लियां भगवान श्री सांवलिया सेठ के चरणों में अर्पित की तथा मंदिर मंडल के भेंटकक्ष कार्यालय में पहुंचकर इन चांदी की सिल्लियों को भेंटकर भेंट की रसीद प्राप्त की। इधर मंदिर मंडल के द्वारा श्रद्धालु परिवार को ऊपरना पहना कर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट कर स्वागत किया
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





