चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
श्री सांवलिया सेठ को भेंट किया 408 ग्राम चांदी का ट्रैक्टर।
सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवरिया सेठ को उनके भक्त के द्वारा 408 ग्राम चांदी से निर्मित ट्रैक्टर भेंट किया। ज्ञात हो कि भगवान श्री सांवलिया सेठ को उनके भक्तों के द्वारा सोने तथा चांदी की विभिन्न सामग्रीयां भेंट की जाती है। इसी क्रम में न्यू हॉलैंड मोटर्स निंबाहेड़ा के गजेंद्र नाहर एवं परिवार के द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान श्री सांवलिया सेठ को 408 ग्राम चांदी से निर्मित ट्रैक्टर भेंट किया। श्रद्धालु परिवार ने कस्बे में शोभायात्रा निकालते हुए भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पहुंचकर मंदिर मंडल के भेंटकक्ष कार्यालय में पहुंचकर यह चांदी से निर्मित ट्रैक्टर भेंट कर भेंट की रसीद प्राप्त की। इधर मंदिर मंडल के द्वारा श्रद्धालु परिवार को ऊपरना पहना कर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट कर स्वागत किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





