शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

SHARE:

ऐसीबीईओ ने किया पीएम श्री बालिका विद्यालय का शाला संबलन , भामाशाह द्वारा फीस पुनर्भरण राशि का वितरण कर मिशन मानस ,प्रवेशोत्सव पर की चर्चा
सादड़ी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व सेठ फुटरमल हिम्मत मल बाफना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मधु कुमारी गोस्वामी ने बताया कि माली ने विद्यालय की प्रार्थना सभा का अवलोकन किया।वाद्ययंत्रों के साथ प्रभावी प्रार्थना सभा को सराहा।तत्पश्चात माली ने मिशन मानस की जानकारी दी तथा स्टाफ को इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कहा।माली ने पेंशनर समाज के संरक्षक गुलाब शंकर बोहरा की प्रेरणा से भामाशाह डाक्टर बसंत भंडारी की ओर से 25बालिकाओं को 21000रुपये फीस पुनर्भरण के रुप में वितरित किए।माली ने भामाशाह भंडारी व प्रेरक बोहरा का शिक्षा विभाग की ओर से आभार व्यक्त किया।प्रार्थना सभा उपरांत माली ने प्रवेशोत्सव,एमडीएम व पुस्तकालय संचालन की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।माली ने कक्षा शिक्षण का अवलोकन कर कार्यपुस्तिकाओ व गृहकार्य का निरीक्षण किया।माली ने शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद कर पीएम श्री योजना के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया तथा उत्कृष्टता का केंद्र बनाने को कहा। इस अवसर पर कन्हैयालाल, मनीषा ओझा,कविता कंवर,प्रकाश कुमार शिशोदिया,वीरम राम चौधरी,रमेश सिंह राजपुरोहित,मनीषा सोलंकी,केनाराम व गजेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।तत्पश्चात माली ने सेठ फुटरमल हिम्मत मल बाफना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं 1अंग्रेजी माध्यम का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर अभिलेख व व्यवस्थाएं जांची तथा शिक्षण कार्य का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान इंदुबाला,बसंती,पूनम कुंवर,गिरधारीलाल रैगर व युवराज गौड़ सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में जाकर शाला संबलन एप के माध्यम से शैक्षिक सहशैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन कर संबलन प्रदान करना होता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment