भारत विकास परिषद शाखा फालना बाली का दायित्वबोध, दायित्व ग्रहण समारोह एवं आमुखीकरण कार्यशाला संपन्न।
बाली,पाली
राजस्थान पश्चिमी प्रांत की फालना बाली शाखा का सत्र 2026 -27 की नवीन कार्य कारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह एवं दायित्व धारी पदाधिकारीओ के आमुखीकरण की एक दिवसीय कार्यशाला सरस्वती विश्रांति गृह माली छात्रावास भवन में संपन्न हुई| भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके एवं राष्ट्रगीत के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, समारोह के अतिथि लोकेश जी मित्तल राष्ट्रीय पर्यावरण सदस्य एवं डॉ.महेंद्र जी गहलोत प्रांतीय अध्यक्ष, डॉ.सुरेश चंद्र जी अग्रवाल प्रांतीय दायित्व धारी थे, अतिथि स्वागत के पश्चात शाखा अध्यक्ष श्रीगोपाल पारीक द्वारा स्वागत भाषण दिया जाकर आज के समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.महेंद्र जी गहलोत के द्वारा शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गोपाल पारीक,सचिव पूनम सिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष मांगीलाल परमार को संकल्प शपथ दिलाई गई, तत्पश्चात शाखा के पांच गतिविधि संयोजक एवं समस्त नवीन दायित्व धारी पदाधिकारीयों को भी संकल्प शपथ दिलाई गई| शाखा सचिव पूनम सिंह राजपुरोहित द्वारा गत वर्ष का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं कोषाध्यक्ष मांगीलाल परमार द्वारा गत वर्ष के आय -व्यय का विस्तृत ब्यौरा सभा में प्रस्तुत कर अनुमोदन करवाया |समारोह में नवीन सदस्यता लेने वालों सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई, फालना बाली शाखा के विकास मित्र डॉ.आई दान सिंह राजपुरोहित का भी बहुमन किया गया, आमुखीकरण कार्यशाला में डॉ.महेंद्र जी गहलोत द्वारा परिषद के विभिन्न गतिविधियों के संचालन के बारे में मार्ग निर्देशन दिया, राष्ट्रीय पर्यावरण सदस्य लोकेश जी मित्तल ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया, समारोह में शाखा संरक्षक,उगम सिंह पंवार,साकेत देव,महेश शर्मा,डॉक्टर अनंत नारायण सिंह,मूल सिंह राजपुरोहित, लखमा राम परमार,छगनलाल भाटी,अशोक कुमार वछेटा,श्रीमती बीना गुप्ता,मनीष गोयल,प्रमोद शर्मा, डॉ.प्रवीण वैष्णव, मुकेश शर्मा जयरूप सिंह राजपुरोहित, श्रीमती सुषमा जैन, श्रीमती अंजलि ग्रेवाल,जगदीश परिहार, श्रीमती कविता गहलोत, श्रीमती इंदिरा शर्मा,फूलचंद गहलोत, नारायण सिंह राजपुरोहित,अशोक कुमार परमार,दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्रीमती मोनिका अग्रवाल, श्रीमती विमला पारेख,युधिष्ठिर शर्मा, अमित मेहता, दिलीप नागर उपस्थित थे, समस्त अतिथि गणों एवं सदस्यों का समारोह में आने हेतु श्रीमती पूनम गोयल द्वारा आभार प्रकट किया गया |कार्यक्रम का सफल सुंदर संचालन डॉ.प्रवीण वैष्णव द्वारा किया गया| समारोह पश्चात सहभोज की व्यवस्था की गई |
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





