चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
झांसे में लेकर कराई जमीन की रजिस्ट्री।
जालसाजी से मुकदमा भी उठाया,
भादसोड़ा , सड़क के किनारे हाईवे पर जमीनों की कीमते बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में भूमाफिया भी सक्रिय हो गए और कीमती जमीनों के भोले भाले खातेदार लोगों को झांसो में लेकर साम दाम दण्ड भेद से रजिस्ट्री करवा लेते हैं ऐसा ही एक मामला भादसोड़ा थाना क्षेत्र का सामने आया है एक कैंसर पीड़ित महिला के मंदबुद्धि पुत्र को बहला फुसलाकर कर रोड कि बैशकिमती भूमि की रजिस्ट्री करवा दी और वहीं पुलिस में धौखाधडी का मामला दर्ज होने पर मुलजिमानो को कार्यवाही होने का डर होने पर केंसर पीडीता को जमीन कि रजिस्ट्री वापस करवा देने के नाम पर भी रुपए एट लिये इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक चितौड़गढ़ को परिवाद प्रस्तुत कर पीडीत परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है उनकी बागुण्ड हाईवे मार्ग पर भूमि स्थित हैं और वह लंबे समय से काश्त करते आ रहे हैं प्रार्थी उदयलाल ने बताया कि उसकी पत्नी सोसर बाई कैंसर से पीड़ित हैं परिवार के सभी लोग उसका इलाज करने में जुटे हैं लेकिन इसी बीच उनके मन्दबुद्धि पुत्र भेरूलाल की स्थिति का फायदा उठाते हुए अभियुक्त नंदलाल बंजारा निवासी बागुण्ड, कन्हैलाल बंजारा निवासी मोखमपुरा विष्णु जाट केसरखेड़ी, छोगालाल जाट निवासी देवखेड़ा, पहल जाट निवासी संगेसरा, भैरूदास निवासी मावरा, शिवलाल ब्राह्मण निवासी मावरा, राकेश कुमार शर्मा निवासी लाल जी खेड़ा , महेंद्र बंजारा निवासी रूण्डी जावद मध्य प्रदेश, आदि ने मंदबुद्धि को झांसे में लेकर 0.49 हेक्टर में 0.01 हेक्टर की रजिस्ट्री कन्यालाल बंजारा निवासी मोखमपुरा के नाम करवा दी वहीं कुछ समय बाद इन्हीं के साथ अभियुक्तगणों ने भेरूलाल से एक एग्रीमेंट लिखवा कर एक खाता खुलवाते हुए उसके पासबुक और चेक बुक एटीएम आदि मुलजिमानो ने अपने पास रख लिए और धौखाधडी करते हुए 0.44 हेक्टर भूमि की रजिस्ट्री करवा कर 15 लाख 25 हजार रुपए डीएलसी राशि खाते में डाल दी और मंदबुद्धि को बहला फुसलाकर उसके खाते से भुगतान निकाल लिया धोखाधड़ी की जानकारी होने पर भादसोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई । जांच के दौरान बदमाशों ने फिर चालाकि करते हुए झांसे में लिया और वापस भूमि कि रजिस्ट्री करवाने के नाम पर मामले में एफआर लगवा दी और राजीनामे का दावा करते हुए कहा कि जमीन कि रजिस्ट्री वापस करवाने का झांसा देकर न्यायालय में एफआर स्वीकार करवा लिया। अब न तो उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री वापस कराई है और भुगतान भी नहीं दिया है इस मामले में प्राथी गणों ने जिला पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट प्रस्तुत की है प्रार्थी ने बताया कि इस बीच मुलजिमानों ने जमीन पर कब्जा लेते हुए हमला किया और मारपीट भी की है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





