चितौडगढ चितौडग़ढ़ /साँवलिया जी
नरेन्द्र सेठिया
स्लग: मारपीट
एंकर
मण्डफिया स्थित सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष के पुत्रों ने जमीन विवाद को लेकर गुंडे बदमाश की तरह मारपीट की मारपीट का नजारा कैमरे में हुआ कैद वायरल वीडियो में मंदिर मंडल अध्यक्ष के पुत्रों पर लगे गंभीर आरोप ।
सांवलियाजी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि श्री सांवलिया मंदिर मंडल के अध्यक्ष के पुत्र सचिन वैष्णव और विश्वास वैष्णव एक थार वाहन से मौके पर पहुंचे और एक युवक के साथ गंदी गंदी गाली-गलौज एवं मारपीट की।
जानकारी के अनुसार, विवाद जमीन के कब्जे को लेकर बताया जा रहा है,वीडियो में जानकीदास वैष्णव भी खुद दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जा रही है।
फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





