चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट कपासन
कोमी एकता के प्रतिक हजरत दीवाने शाह के जन्मोत्सव को लेकर व्यास परिवार के तत्वाधान में मोमिन मोहल्ला स्थित कुटिया पर तैयारीया युद्ध स्तर पर संचालित हैं। सूफी संत एवं कोमी एकता के प्रतिक हजरत दीवाने साहब के प्रमुख हिंदू शिष्य मांगी लाल व्यास परिवार के प्रतिनिधि भुवनेश व्यास ने बताया कि हजरत दीवाने शाह के जन्मोत्सव को लेकर दीवाने शाह की कुटिया में रंग रोगन का कार्य संचालित हैं। हजरत दीवाने शाह का जन्मोत्सव शनिवार ग्यारह जुलाई को दोपहर दो बजे बाद विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान व्यास परिवार के तत्वाधान में महफिले मिलाद, महफिल शमा का आयोजन किया जाएगा। उसके उपरांत दीवाने शाह की कुटिया पर हजरत दीवाने शाह के प्रमुख हिंदू शिष्य मांगी लाल व्यास परिवार के सदस्यों एवं दीवाने शाह के अनुयायियों द्वारा झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी।कार्यक्रम के समापन पर मिठाई वितरण की जाएगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





