भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया श्री सांवलिया सेठ के दर्शन।

SHARE:

खबर लोकेशन- सांवलियाजी
नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया श्री सांवलिया सेठ के दर्शन

सांवलियाजी- भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने बुधवार शाम को मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। महामंत्री के साथ में निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, रघु शर्मा, कृष्णपाल सिंह चुंडावत ने भी सांवलियाजी पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में पहुंचने पर परंपरा के अनुसार ओसया पुजारी ने तुलसी पत्र देकर उपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सदस्य भैरूलाल सोनी बॉम्बे, भाजपा कार्यकर्ता अर्जुनदास वैष्णव, सांवरकुमार ओझा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अगवानी कर स्वागत किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment