चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भादसोड़ा।
बानसेन में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, 24 विभागों ने मौके पर सुनी समस्याएं
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगा शिविर, ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का मिला लाभ
राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत भदेसर उपखंड की बानसेन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में 24 विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न योजनाओं से जुड़ी सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराई।
शिविर में ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न विभागीय कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रमाण-पत्र, आवेदन, राजस्व, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जरूरी मामलों का निस्तारण किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।
शिविर प्रभारी के रूप में उपखंड अधिकारी महोदया, नायब तहसीलदार भादसोड़ा, विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार लड्डा, प्रशासक कन्हैयालाल वैष्णव, भाजपा मंडल मंत्री मिठ्ठू सिंह पंवार,, पंकज लोढ़ा, सतीश कलाल तथा ग्राम विकास अधिकारी घनश्याम रेगर सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
शिविर में प्रशासन ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर आवश्यक सेवा कार्य भी किए। ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी और त्वरित सुनवाई को उपयोगी बताते हुए ऐसे शिविरों को जनहित में महत्वपूर्ण बताया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





