सड़क पर गिट्टी और जलभराव से हादसे।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
निर्माणाधीन भादसोड़ा-कूथणा सड़क पर गिट्टी और जलभराव से हादसे
ग्रामवासियों ने 1 सप्ताह में मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
पिछले 1 वर्ष से निर्माणाधीन भादसोड़ा से कूथणा सड़क पर गिट्टी के बिखराव और जगह-जगह पानी भराव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क की खराब स्थिति से परेशान ग्रामवासियों ने एक सप्ताह में मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में जिला कलेक्टर को पत्र भी लिखा गया है।

जानकारी के अनुसार लगभग 1 वर्ष पूर्व भादसोड़ा से हिराजी का खेड़ा तक सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था। इसमें सड़क का विस्तार भी किया जाना था। पहले ठेकेदार ने बरसाती नालों की पुलिया बनाई और फिर 6 माह पूर्व गिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया।

गिट्टी डले लंबे समय से वाहनों का आवागमन होने के कारण सड़क पर गिट्टी बिखर गई और जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए। इन दिनों हो रही बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों का पता नहीं चल पाता और वे दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में भादसोड़ा कस्बे के तीन से अधिक दोपहिया वाहन चालक इस सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं।

ग्रामवासियों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल सड़क की मरम्मत करवाए और ठेकेदार से निर्माण कार्य पूरा करवाए। अन्यथा एक सप्ताह बाद ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment