बालिका विद्यालय में विज्ञान मेले के आयोजन के साथ शिक्षण सामग्री वितरित।
सादड़ी,पाली।
स्थानीय पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजय सिंह माली व प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी के सानिध्य में रणवीर सिंह पारेख शिक्षा सप्ताह के तहत कविता कंवर के निर्देशन में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया तत्पश्चात भामाशाह मालाराम मोडाजी गेहलोत द्वारा शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
उपप्राचार्य कन्हैयालाल ने बताया कि रणवीर सिंह पारेख शिक्षा सप्ताह के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया।ऐसीबीईओ माली ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित चार्ट्स माडल का अवलोकन कर सराहा।इस अवसर पर निबंध,भाषण,चार्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय रहने वाली बालिकाओं को ऐसीबीईओ माली,प्रधानाचार्य गोस्वामी व मेला प्रभारी कविता कंवर के करकमलों द्वारा पारेख परिवार के सौजन्य से स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।ऐसीबीईओ माली ने रणवीर सिंह पारेख के जीवन से प्रेरणा लेते हुए वैज्ञानिक अभिरुचि व वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का आह्वान किया तत्पश्चात भामाशाह मालाराम गेहलोत ने माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी की प्रेरणा से अपने पुत्र मदनलाल की स्मृति में पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में कक्षा नर्सरी से बारहवीं की नव प्रवेशी बालिकाओं को सरस्वती पालीवाल व कविता कंवर के निर्देशन में शिक्षण सामग्री के रुप में कापियां व पेन पेंसिल रबर स्केल शार्पनर वितरित किया गया।इससे पहले विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाह मालाराम गेहलोत का साफा माला स्मृतिचिन्ह देकर बाहुमान किया।इस अवसर पर माली ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।संस्था प्रधान मधुकुमारी गोस्वामी ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।इस अवसर पर मनीषा ओझा,वीरम राम चौधरी,रमेश सिंह राजपुरोहित,मनीषा सोलंकी ,रमेश कुमार वछेटा ,सुशीला सोनी,केनाराम,गजेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





