अगस्त से राशन वितरण बहिष्कार की चेतावनी।

SHARE:

लाभांश बढ़ाने की मांग को लेकर कोटेदारों का प्रदर्शन,अगस्त से राशन वितरण बहिष्कार की चेतावनी

अयोध्या। लाभांश बढ़ाने और न्यूनतम आय की गारंटी की मांग को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के कोटेदारों ने जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए पहुंचे कोटेदारों ने जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी के प्रतिनिधि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बी.एस. डोलिया को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं को वर्तमान में मात्र 90 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलता है, जबकि हरियाणा और दिल्ली में 200 रुपये प्रति कुंतल, गोवा में 230 रुपये प्रति कुंतल तथा अन्य राज्यों में इससे अधिक लाभांश या न्यूनतम आय की गारंटी दी जा रही है। संगठन का कहना है कि मौजूदा लाभांश महंगाई के दौर में परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पर्याप्त नहीं है, जिससे कोटेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।कोटेदार संघ ने मांग की कि प्रदेश सरकार उचित दर विक्रेताओं के लिए न्यूनतम आय की गारंटी सुनिश्चित करे। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के लगभग 80 हजार कोटेदार अगस्त 2026 के खाद्यान्न वितरण का बहिष्कार करेंगे और वितरण संबंधी सभी कार्यों से अलग रहेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में आमजन को होने वाली किसी भी असुविधा की जिम्मेदारी विभाग और शासन की होगी।प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, जिला महासचिव अशोक कनौजिया, राजकरण, दिनेश तिवारी, रमाकांत तिवारी, हाजी सलीम खान, देवेंद्र प्रताप सिंह, लालजी गुप्ता, राजेश कुमार कसौधन, संतोष कुमार, हरिप्रसाद, दुर्गा प्रसाद यादव, प्रेम प्रकाश पाठक, नूर मोहम्मद, मिथिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment