नकबजनी के प्रकरण में एक वर्ष से फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

SHARE:

नकबजनी के प्रकरण में एक वर्ष से फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने वर्ष 2025 में सूने मकान में हुई नकबजनी के प्रकरण में एक वर्ष से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 20 जुलाई 2025 को प्रार्थी पदम कुमार निवासी मधुवन, चित्तौडगढ द्वारा एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि में, मेरे परिवार के साथ परिवार में गमी का कार्यक्रम होने से गांव गया हुआ था। इसी दौरान दिनांक 19 जुलाई 2025 की रात्री को मेरे सुने मकान में अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मकान का ताला तोड सोने-चान्दी के जेवरात चुरा ले गये। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर वांछित अभियुक्त अजय बांछड़ा की गिरफ्तारी हेतु एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन मे जिला स्पेशल टीम के कानि रामावतार, सुनिल कुमार , दुर्गेश , पदम कुमार , व साईबर सेल के एएसआई राजकुमार द्वारा प्रकरण हाजा में वांछित मुल्जिम अजय पिता प्रकाश बाछडा उम्र 26 साल निवासी चडोली थाना नीमच जिला नीमच म.प्र. को डिटेन किया। जिस पर थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ प्रेम सिंह एवं अनुसंधान अधिकारी एसआई अमर सिंह द्वारा अग्रिम अनुसधान जारी है अभियुक्त अजय का पूर्व में भी चोरी नकबजनी में चालान हुआ है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment