शिक्षा में भारतीयता की पुनर्स्थापना जरुरी-माली

SHARE:

शिक्षा में भारतीयता की पुनर्स्थापना जरुरी-माली

देसूरी,पाली।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए शिक्षा में भारतीयता की पुनर्स्थापना जरुरी है।शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास इसी के लिए प्रयासरत है।उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई में भारतीय शिक्षा दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि शिक्षा में भारतीयता होने से शिक्षा से समग्रता आएगी व भारत समृद्ध बनेगा।उन्होने भारत केंद्रित मूल्याधारित, ज्ञान संपन्न समग्र शिक्षा व्यवस्था के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए संस्था प्रधान अरविंद सिंह राणावत ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के उद्देश्यों,प्रमुख गतिविधियों व आधारों की जानकारी दी।इस अवसर पर दिनेश कुमार सुमन,चतरा राम देवासी,सुरेश कुमार,शिवराम मीना,गणेश नारायण,सुमा टीटी,सोनम सांदु,राजेंद्र सिंह राणावत,खेताराम परिहार,रविंद्र कटारिया समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 2जुलाई 2004को शिक्षा बचाओ आंदोलन प्रारंभ हुआ था जिसने शिक्षा में भारतीयता की पुनर्स्थापना के लिए शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के रुप में राष्ट्रव्यापी हो गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment