अयोध्या: राम झरोखा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ सुंदरकांड पाठ, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।
अयोध्या।
धर्मनगरी अयोध्या स्थित रामघाट स्थितराम झरोखा मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर की प्रबंधक व्यवस्थापक रेखा साध्वी के संयोजन में संपन्न हुआ।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। विधि विधान से पूजन अर्चन के उपरांत सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ आरंभ हुआ। पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी के जयघोष तथा भक्ति रस से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से सुंदरकांड का श्रवण एवं पाठ कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति सेना की प्रमुख गुड़िया त्रिपाठी ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक शक्ति का संचार करता है। वहीं मंदिर की प्रबंधक रेखा साध्वी ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करना है।
सिद्ध पीठ राम झरोखा मंदिर के महंथ राजकुमार दास ने बतायासुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के लिए बृहद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना की।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जान
सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से नीलम सिंह, लक्ष्मी सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, प्रबंधकसाध्वी रेखा, पुष्पा मौर्या, अनु सिंह, अनामिका, रेनू, नंदिनी, माधुरी, नेहा, पूनम , गीता, राधा, निहारिका आदि महिलाएं सुंदरकांड पाठ में उपस्थित रही
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





