जिलेभर में 7,492 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई।

SHARE:

*वाहनों में अवैध परिवर्तन के विरुद्ध विशेष अभियान के दौरान व्यापक कार्रवाई,जिलेभर में 7,492 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई।

चित्तौड़गढ़, 01 जुलाई 2026। पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार 04 जून 2026 से 30 जून 2026 तक वाहनों में अवैध परिवर्तन एवं मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिलेभर में व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के तहत समस्त पुलिस थानों द्वारा 6,007 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, यातायात शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा 1,485 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई तथा दोनों द्वारा संयुक्त रूप से कुल 7,492 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान वाहनों की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन, अनाधिकृत लाल एवं नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर, प्रेशर हॉर्न/एयर हॉर्न, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म), वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन तथा नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह के विरुद्ध जिलेभर में विशेष कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सम्पूर्ण जिले के पुलिस थानों द्वारा 6,007 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई तथा यातायात शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा 1,485 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस प्रकार विशेष अभियान के दौरान थाना पुलिस एवं यातायात शाखा द्वारा संयुक्त रूप से कुल 7,492 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान 489 वाहनों की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन, 278 वाहनों पर अनाधिकृत लाल बत्ती, नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर, 66 प्रेशर हॉर्न/एयर हॉर्न, 2,839 वाहनों के शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म), 545 वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन तथा 3,275 वाहनों पर नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment