चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया
प्रभारी मंत्री डॉ मंजू बाघमार का चित्तौड़गढ़ दौरा।
*_प्रभारी मंत्री ने सुखवाड़ा ग्रामीण सेवा शिविर एवं नगर परिषद के शहरी सेवा शिविर का किया अवलोकन_*
*_शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश_*
*_नगर परिषद में 45 एवं सुखवाड़ा में 12 आवासीय पट्टों का वितरण, किसान को मिला तारबंदी योजना का लाभ_*
चित्तौड़गढ़, 30 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले की प्रभारी मंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने मंगलवार को भदेसर उपखण्ड की सुखवाड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर तथा नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया।
प्रभारी मंत्री ने शिविरों में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में आयोजित शहरी सेवा शिविर में 45 आवासीय पट्टों का वितरण किया, वहीं सुखवाड़ा ग्रामीण सेवा शिविर में 12 ग्रामीणों को आवासीय पट्टे प्रदान किए। इस दौरान एक किसान को तारबंदी योजना का लाभ मिलने का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया तथा एक बुजुर्ग लाभार्थी को रोडवेज यात्रा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनके क्षेत्र में ही सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को संवेदनशीलता से सुनते हुए उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने शिविरों में सेवाएं प्रदान कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में शिविरों का लाभ लेने का आह्वान किया।
सुखवाड़ा ग्रामीण सेवा शिविर में सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर एक गर्भवती महिला की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की गई तथा एक बच्चे का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, उपखण्ड अधिकारी रजनी मीना, विकास अधिकारी, नगर परिषद प्रशासक कैलाश चंद्र गुर्जर, आयुक्त नगर परिषद रविंद्र यादव, अनिल ईनाणी, शैलेंद्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, रवि वीरानी, राजन माली सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व आमजन उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





