महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा को लेकर किया संवाद।

SHARE:

महिला सुरक्षा संकल्प के तहत जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा को लेकर किया संवाद।

चित्तौड़गढ़,नरेन्द्र सेठिया।
राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित “महिला सुरक्षा संकल्प” अभियान के तहत जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ पर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक डीओआईटी (DOIT) चित्तौड़गढ़ के माध्यम से अटल सेवा केन्द्रों पर महिला बीट अधिकारी, महिलाएं, बालिकाएं, गृहिणियां, सुरक्षा सखी एवं राजीविका (लखपति दीदी) मास्टर ट्रेनर सहित आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों के साथ ऑनलाइन संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी सक्सेस स्टोरी, अनुभव एवं सुझाव साझा किए तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में एएसपी मुकुल शर्मा , पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अंजली सिंह, साइबर थाना प्रभारी मधु कंवर एवं महिला थाना प्रभारी शीतल गुर्जर सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारी , महिला पुलिसकर्मी एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, पुलिस हेल्पलाइन तथा राजस्थान पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुरक्षा सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने का संदेश दिया गया।
इसके पश्चात पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ के सामुदायिक भवन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संपर्क सभा आयोजित की गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment