भगवान से रिलेशन है,पर कनेक्शन नहीं है — कंचन दीदी

SHARE:

चित्तौडगढ से नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

भगवान से रिलेशन है, पर कनेक्शन नहीं है — कंचन दीदी

चित्तौडगढ ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने आध्यात्मिक प्रवचन देते हुए कहा कि आज अधिकांश लोगों का भगवान से केवल संबंध (रिलेशन) है, लेकिन वास्तविक जुड़ाव (कनेक्शन) नहीं है। जब तक आत्मा का परमात्मा से सच्चा संबंध और अनुभव नहीं होगा, तब तक जीवन में शांति, सुख और शक्ति की अनुभूति संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में जाने से मनुष्य को दिव्य बुद्धि और दिव्य संस्कारों की प्राप्ति होती है। परमात्मा का ज्ञान और स्मृति मनुष्य के जीवन को श्रेष्ठ बनाती है तथा उसके विचारों और कर्मों में सकारात्मक परिवर्तन लाती है।

कंचन दीदी ने बताया कि आज मानव बाहरी उपलब्धियों के पीछे भाग रहा है, जबकि वास्तविक सुख और संतुष्टि परमात्मा से जुड़े रहने में है। जब आत्मा परमात्मा के साथ योग का अनुभव करती है, तब उसके भीतर प्रेम, शांति, करुणा और पवित्रता जैसे दिव्य गुण स्वतः विकसित होने लगते हैं।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को प्रतिदिन कुछ समय ईश्वर की याद में बिताने तथा आध्यात्मिक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीदी के प्रेरणादायी विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment