लूट गैंग का ₹10 हजार का ईनामी एवं टॉप-10 वांछित आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

*ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 : 14 वर्ष से फरार हाईवे लूट गैंग का ₹10 हजार का ईनामी एवं टॉप-10 वांछित आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़, 26 जून 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने वर्ष 2012 के हाईवे लूट एवं अपहरण के बहुचर्चित प्रकरण में 14 वर्ष से फरार चल रहे ₹10 हजार के ईनामी एवं टॉप-10 वांछित अभियुक्त अब्दुल मन्नान उर्फ मुन्ना को ओल्ड फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन में व डीएसपी बडीसादडी हरिश्चंद्र के सुपरविजन में थानाधिकारी भगवान लाल मय टीम द्वारा थाना हाजा के वर्ष 2012 के प्रकरण में धारा 299 सीआरपीसी में दस हजार रूपये के ईनामी एवं टॉप-10 में वांछित अभियुक्त अब्दुल मन्नान उर्फ मुन्ना पिता नूर मोहम्मद जाति मेव मुसलमान निवासी मकान नम्बर 85, वार्ड न. 07 शेखवाडा पुलिस थाना ओल्ड फरिदाबाद जिला फरिदाबाद (हरियाणा) को ओल्ड फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार कर अनुसंधान किया जाकर बाद अनुसंधान अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 25 दिसंबर 2012 को प्रार्थी कुलदीप शर्मा ट्रैफिक सुपरवाइजर, विकास रोड कैरियर्स, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली ने थाना मंगलवाड़ पर रिपोर्ट दी कि उनकी कम्पनी का ट्रक 03 सितंबर 2012 को सिलवासा (गुजरात) से 15,070 किलोग्राम कॉपर कॉयल भरकर गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ था। 04 सितंबर 2012 को मंगलवाड़ के आगे नीली बत्ती लगी एक स्कॉर्पियो एवं एक सेंट्रो कार में सवार बदमाशों ने ट्रक को रुकवाकर चालक व खलासी का अपहरण कर उनके हाथ-पैर बांध दिए तथा ट्रक सहित कॉपर कॉयल लूटकर फरार हो गए। बाद में चालक एवं खलासी को बरसाना (उत्तर प्रदेश) के पास छोड़ दिया गया। रिपोर्ट पर थाना मंगलवाड़ पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया, जिसमें पूर्व में 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका था। प्रकरण में फरार चल रहे ₹10,000 के ईनामी अभियुक्त अब्दुल मन्नान उर्फ मुन्ना को अब गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
*आपराधिक रिकार्ड-*
अभियुक्त अब्दुल मन्नान उर्फ मुन्ना के विरूद्ध पूर्व मे पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, बिहार, हरियाणा में लूट एवं डकैती के 07 प्रकरण एवं एक दिल्ली पुलिस स्पेशल सैल का मकोका एक्ट तथा एक प्रकरण उत्तरप्रदेश में पुलिस हिरासत से भागने से सम्बधित दर्ज होकर जैर ट्रायल है।
*पुलिस थाना मंगलवाड टीम-* थानाधिकारी भगवानलाल, एएसआई जगदीश चन्द्र ,कानि.राकेश कुमार,गजेन्द्र सिंह,सुनिल,प्रदीप कुमार,श्री भान सिंह।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment