चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
निर्जला एकादशी पर सांवल दर उमडा जनसैलाब,
हजारों श्रद्धालुओं ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन
चितौडगढ जिलें के सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड पाड़ा। वर्ष भर की सभी एकादशियों में से बड़ी व प्रमुख एकादशियों में से एक निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने सांवलियाजी पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। इधर प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में ओसरा पुजारी नारायणदास वैष्णव, श्यामबिहारी वैष्णव, राजेश वैष्णव व नितेश वैष्णव ने भगवान श्री सांवलिया सेठ की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान करवा कर आकर्षक व भव्य श्रृंगार धारण कराया। ठाकुरजी के इस विशेष श्रृंगार में ठाकुरजी के सर पर स्वर्ण मुकुट, मुकुट पर मोरपंख, भाल पर केसरयुक्त चंदन का तिलक लगाकर, स्वर्ण जडीत पोशाक धारण करवाते हुए, सुगंधित द्रव्य अर्पित कर यह विशेष श्रृंगार धारण कराया। निर्जला एकादशी गुरुवार को प्रातः मंगला आरती से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना प्रारंभ हो गया जो दिन भर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने लंबी-लंबी कतारों में कतारबद्ध होते हुए भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। इधर मंदिर प्रशासन के द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग करने का आह्वान किया।
बाइट- नितेश वैष्णव, पुजारी
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





