नशे में धुत लड़की सड़क पर तड़पती रही सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
नशे में धुत लड़की सड़क पर तड़पती रही सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस।


भादसोड़ा,भादसोड़ा पुलिस की संवेदनहीनता और ढुलमुल रवैये का बेहद हैरान करने वाला एक मामला सामने आया क्षेत्र के सबसे व्यस्त भादसोडा चौराहे पर स्थित भूमिका रेस्टोरेंट के बाहर रोड पर उस वक्त अपरातपरी मच गई जब एक अज्ञात लड़की अत्यधिक शराब के नशे में बेसुध होकर काफी समय तक रोड पर सोती रही स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची भादसोड़ा थाना पुलिस!
“संवेदनहीनता की हद,
सुरक्षा के दावों की खुली पोल” :-
चौराहे जैसे सार्वजनिक और व्यस्त इलाके में एक लड़की कि इस हालत को देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीर, स्थानीय दुकानद्वार, ऑटो चलाक और ग्रामीण इकट्ठे हो गए!
________ महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बड़े-बड़े दावों की खुली पोल!__________
:- महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का दावा करने वाली भादसोडा पुलिस को ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दी लेकिन हद तो तब हो गई जब सूचना मिलने के आधे घंटे तक पुलिस का कोई जवान या वाहन मौके पर नहीं पहुंचा!
“” अगर इस दौरान उस लड़की के साथ कोई अनहोनी या गंभीर हादसा हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन ?
“” क्या भादसोडा पुलिस किसी बड़ी घटना कारीत होने का इंतजार कर रही थी ?
“”””” मौके पर आकोशित ग्रामीण
जनता में भारी आक्रोश”””””””
:- भादसोडा मुख्य चौराहे पर पुलिस की इस कदर लापरवाही को लेकर स्थानीय जनता और राहगीरो में भारी आक्रोश है लोगों का कहना है कि पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित इस मुख्य चौराहे पर यदि पुलिस को पहुंचने में आधा घंटा लगता है तो ग्रामीण अंचलों में सुरक्षा भगवान भरोसे ही है
===
* *इस घटना में भादसोडा पुलिस के कार्य प्रणाली और मुस्तैदी पर एक बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है अब देखना यह है कि पुलिस के उच्च अधिकारी इस लापरवाही पर क्या एक्शन लेते हैं* ?

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment