कांग्रेस ने आयोजित किया छात्रों की गूंज कार्यक्रम।

SHARE:

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया
चित्तौड़गढ़,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को डिस्प्ले प्रोजेक्ट पर सभी विद्यार्थियों को दिखाया गया एवं विस्तृत रूप से जानकारी दी गई l जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि हमारा देश इस समय गंभीर शिक्षा और रोजगार के संकट का सामना कर रहा है भ्रष्टाचार और अस्मिता में शिक्षा व्यवस्था के हर स्तर को जकड़ लिया है चाहे वह बुनियादी स्कूल शिक्षा की या व्यावसायिक प्रशिक्षण और इसका सबसे अधिक खामियाजा जो हमारे युवाओं को भुगतना पड़ रहा है प्रश्न पत्र लिख की लगातार घटनाएं परीक्षाओं का अचानक रद्द होना छात्रों को दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर किया जाना भर्ती प्रक्रिया में भारी देरी तथा बढ़ती बेरोजगारी सरकार की विफ़लता के कारण आम बन चुकी हैं इसके अतिरिक्त सीबीएसई परीक्षाएं पीएमसी परीक्षाये और एनडीए जैसी संस्थाओं की लगातार विफलताओं छात्रों के बीच निराशा तनाव और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है जिसके परिणाम स्वरुप दुखद रूप से छात्र आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही है स्थिति की गंभीरता के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार इस अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे पर पूरी तरह से मौन बनी हुई है छात्रों एवं युवाओं के साथ हो रहे हैं इस अन्याय के खिलाफ लड़ने और सरकार को जवाब देने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में ये अभियान प्रारंभ किया गया है राज्य वापी अभियान शुरू किया जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों की चिताओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना तथा वर्तमान शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली को व्यवस्थागत विफलताओं को उजागर करना इसी संदर्भ में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक प्राइवेट होटल कीर्ति प्लाजा के अंदर छात्रों की गूंज कार्यक्रम को डिस्प्ले प्रोजेक्ट पर दिखाकर उन्हें विस्तृत रूप से जानकारी दी गई जो पूर्व में कोटा के अंदर राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा सभी नीट के विद्यार्थियों एवं छात्राओं को जानकारी दी थी सिसोदिया द्वारा सभी बच्चों से सवाल जवाब किए गए एवं ट्रेनर द्वारा भी बच्चों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया l विद्यार्थियों ने अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि तैयारी करते हैं और इस तरह से अगर पेपर लीक होता है तो हमारे भविष्य से खिलवाड़ की जाती हैं नई सीरीज में फिर से एग्जाम की तैयारी करने का खर्च एवं वहां का रहना यह सब हमारे पैरेंट्स द्वारा लोन लेकर किया जाता है l सामान्य परिवार इसे किस तरह से एपर्ड करता है वो ही जानता है l कार्यक्रम पी सी सी सचिव डॉ ललित बोरीवाल, कॉग्रेस के वरिष्ट नेता करण सिंह, सांखला दिनेश चास्टा, युवा नेता सागर चौधरी, शिल्पन शाहू, अनिल सेठी, चक्षु शर्मा, आई टी सेल के शिव माली, गोटू अली, छात्र प्रतिनिधि राजा शेख, सचिव रफीक खान, मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह सांखला, इम्तियाज हुसैन लोहार, संजय राव, आशीष त्रिवेदी, युवराज सिंह, संजय सेन, इमरान खान, अनिल भारतवाज, मनीष सुथार, नरेन्द लोहार, महेश धनगर, राम रतन गाडरी, नारायण पुरोहित, जीवराज गुजर, राहुल गाडरी, शुभम शर्मा,अमन खान, अभिषेक सुथार, रूपेश खटीक, शिवानी कुमावत, प्रदीप सेन, गजराज सिंह, गौरव धोबी, अभिषेक कुमावत, सुनील जाट, बाल किशन, करण, विनय मीणा, दिव्यांशु शर्मा, भव्या चुंडावत, कृष्णा जाट, वीरेंद्र सिंह, रोशन लाल, रूपल अहीर, रितु, तनु, डिम्पल, दिव्या, अमृता, राधा, अक्षय, धनराज, कृष्णा रेगर, अलीना बानू, अंजली, चीनू चोहान, नैना सेनी, सूरज राव, राजीव जाट, विकास सुथार, देवेंद्र खटीक, भरत वैष्णव, सावन कुमावत, जीवन सिंह रावत, आदि सैकड़ो छात्र-छात्राए कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment